पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- किसी भी सरकार ने इतना दर्द नहीं दिया
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कोरोना संकट के दौरान लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सचिन पायलट ने कहा है कि केंद्र ने उस समय ईंधन की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी करके आम जनता पर बोझ डाला है जब देश पहले से ही कोरोनो वायरस संकट से जूझ रहा है। वे केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे निरंतर की जा रही अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पूरी दुनिया में ईंधन की मांग कम हो गई है। केंद्र के पास ईंधन का पूरा भंडार है, इसके बावजूदसरकार ने पिछले 20 दिन से लगातार कीमत बढ़ाकर आम लोगों की पीठ पर बोझ डाला है। पायलट ने कहा कि हालिया बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसी स्थिति किसी भी देश में नहीं देखी गई है। सभी देश कोरोनो वायरस महामारी के इस संकट में अपने लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''जब देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है तो केंद्र ने लोगों को प्रभावित किया है। किसी भी सरकार ने अपने लोगों पर इतनी कड़ी चोट नहीं की है।''












Click it and Unblock the Notifications