केंद्र ने सीरम को दिया कोरोना वैक्सीन का नया ऑर्डर, दिसंबर तक देनी होंगी 66 करोड़ डोज

नई दिल्ली, सितंबर 09: सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराकों की दिसंबर तक आपूर्ति करने के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को एक खरीद ऑर्डर दिया है। एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को मंगलवार को जानकारी दी कि कंपनी सितंबर महीने में कोविशील्ड की 20.29 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने में सक्षम होगी।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Corona Vaccination पर Health Ministry ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
       Centre govt Places Purchase New Order with SII for 66 Cr Covishield Doses

      पुणे स्थित कंपनी ने कोविशील्ड की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर प्रति महीने 20 करोड़ खुराक से अधिक कर दी है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोवैक्सीन की 28.50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए जुलाई में भारत बायोटेक को एक ऑर्डर दिया था, लेकिन कंपनी अब तक उनकी आपूर्ति शुरू नहीं कर पाई है। सूत्र ने बताया कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराकों की आपूर्ति पूरी करने के करीब है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 मार्च को एक ऑर्डर दिया था।

      उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड की 37.50 करोड़ खुराकों के लिए ऑर्डर दिया था और एसआईआई मध्य सितंबर तक यह आपूर्ति पूरी करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को सिंह ने नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि एसआईआई ने अकेले ही कोविशील्ड की 60 करोड़ से अधिक खुराकों की आपूर्ति की है।

      उन्होंने कहा कि इन 60 करोड़ खुराकों में जनवरी में 2.1 करोड़, फरवरी में 2.5 करोड़, मार्च में 4.73 करोड़ से अधिक, अप्रैल में 6.25 करोड़ से अधिक, मई में 5.96 करोड़ से अधिक, जून में 9.68 करोड़ से अधिक, जुलाई में 12.37 करोड़ से अधिक और अगस्त में 16.92 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गईं।

      वैक्‍सीनेशन को लेकर आज स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने बताया कि हमने देश में अब तक वैक्सीन की 72 करोड़ डोज लगा दी हैं। मई में हम औसतन 20 लाख टीके प्रतिदिन लगाते थे, आज सितंबर में हम 78 लाख टीके प्रतिदिन औसतन लगा रहे हैं। टीकाकरण और कवरेज की गति तेजी से बढ़ रही है। यह संख्या और भी अधिक चढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि, हमने मई के 30 दिनों की तुलना में सितंबर के पहले 7 दिनों में अधिक टीके लगाए हैं। पिछले 24 घंटों में 86 लाख खुराक दी गई। हमें त्योहारों से पहले टीकाकरण की गति बढ़ानी चाहिए। राज्य और केंद्र कमजोर आबादी का टीकाकरण करने के लिए काम करें।

      नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ.वी.के.पॉल ने कहा कि, अब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के 58% लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है, इनमें 18% लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवा ली है। हम सक्रिय रूप से बच्चों पर वैक्सीन के संभावित इस्तेमाल की वैज्ञानिक पुष्टि की दिशा में काम कर रहे हैं। बच्चों में संभावित इस्तेमाल के लिए एक वैक्सीन उपलब्ध हुई है। स्कूल खोलने के लिए बच्चों को वैक्सीन लगे ये मापदंड दुनिया में कोई नहीं मानता।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+