कोरोना को लेकर केंद्र ने इन 4 राज्यों को लिखी चिट्ठी, संक्रमण रोकने के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को वायरस का संक्रमण रोकने और मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे रखने के लिए नए सिरे से प्रयास करने को कहा है। बता दें कि बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य में एक विशेष टीम भेजने का ऐलान किया है।

Centre govt asks WB, Assam, Bihar, Odisha to strengthen efforts to combat covid 19

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 10.38 लाख पार, 34,884 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    इन राज्यों में लॉकडाउन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर दिया है कि संक्रमण के मामलों का जल्द पता लगाने और मृत्यु दर कम करने के लिए पाबंदी का इस्तेमाल निषिद्ध क्षेत्र पर ध्यान देने, संक्रमण के ज्यादा मामले वाले क्षेत्रों में जांच और निगरानी बढ़ाने के वास्ते किया जाए । स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इन राज्यों के प्रधान सचिवों (स्वास्थ्य) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है ।

    इस पत्र में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि, नए मामलों के कम से कम 80 प्रतिशत संपर्क का पता लगाना और संक्रमण की पुष्टि होने पर 72 घंटे के भीतर आइसोलेशन करना सुनिश्चित किया जाए। पत्र में रेखांकित किया गया है कि मामलों और संपर्कों की मैपिंग के आधार पर रोकथाम और बफर जोन को उपयुक्त रूप से चित्रित किया जाना चाहिए। इसके अलावा एनसीसी स्वयंसेवकों की एक सूची कोविड वॉरियर पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिन्हें निगरानी के लिए उपयोग किया जा सकता है।

    राज्यों को लिखे गए पत्र में लिखा गया है, राज्य के परीक्षण के संदर्भ में हर रोज प्रति एक लाख पर 14 कोरोना टेस्ट के लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक कार्यालय पत्र के मुताबिक केंद्र ने महामारी से निपटने की दिशा में समन्वय और समीक्षा को लेकर बिहार के लिए एक बहु-विषयक टीम भी तैनात करने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+