गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत पाबंदियों को हटाने का दिया सुझाव

नई दिल्ली, 23 मार्च। कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन एक्ट को देश में लागू किया था, लेकिन जिस तरह से अब कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं उसके बाद गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने इस एक्ट को हटाने का सुझाव दिया है। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी प्रशासकों को पत्र लिखा, उन्हें सलाह दी कि वे कोविड रोकथाम उपायों के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दिशानिर्देशों को उचित रूप से बंद करने पर विचार करें। साथ ही एक एडवायजरी भी जारी की गई है जिसमे कहा गया है कि फेस मास्क पहनना जारी रहेगा। बता दें कि 2020 में आपदा प्रबंधन एक्ट को देश में लागू किया गया था

corona

गृह मंत्रालय की ओर से जो निर्देश जारी किया गया है उसपर गृह सचिव अजय भल्ला ने हस्ताक्षर किए हैं, इसमे कहा गया है कि हालात की समग्र समीक्षा के बाद सभी सुझावों के मद्देनजर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने राज्यों को सुझाव दिया है कि वो अब डीएम एक्ट की कोविड कंटेनमेंट की पाबंदियों को हटाने पर विचार करें। बता दें कि गृह मंत्रालय ने का डीएम एक्ट की समय सीमा 25 फरवरी 2022 को खत्म हो गई थी, उसे आगे नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि परिवार एवं कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि लोोगं को मास्क पहनना जारी रखना चाहिए, हाथ की सफाई का ध्यान रखना चाहिए, आगे आने वाले समय में भी देश को इस महामारी को लेकर दिशा देते रहेंगे।

गृह सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि हमे अभी भी हालात पर नजर रखने की जरूरत है। जब भी मामलों में बढ़ोत्तरी हो तो राज्य स्थिती पर नियंत्रण हासिल करने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। साथ ही केंद्र शासित राज्यों को सुझाव दिया गया है कि वह अब आगे डीएम एक्ट के तहत गाइडलाइन ना जारी करें। गृह मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि पिछले 24 महीनों में संक्रण को रोकने के लिए कई जरूरी कदम उठाए गए, जैसे बीमारी को कैसे पहचाने, संक्रमण पर कैसे नजर रखें, लोगों के संपर्क में आने के बाद उनकी ट्रेसिंग कैसे करें,कोविड को लेकर लोगों को कैसे जागरूक करें। पिछले सात हफ्ते में कोरोना के नए मामलों में काफी कमी देखने को मिली है। इस समय देश में कोरोना के कुल 23913 सक्रिय मामले हैं। जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.28 फीसदी है। जबकि देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन के 181.56 करोड़ डोज लोगों को दिए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+