'तो पाकिस्तान में बस जाएं', फारूख अब्दुल्ला के 'पाकिस्तान प्रेम' पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला के पाकिस्तान से बातचीत वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हमला बोला है और उन्हें पाकिस्तान में बस जाने को कहा है। प्रह्लाद जोशी ने फारूख अब्दुल्ला पर पलटवार करते हुए कहा कि वे कई बार कह चुके हैं कि भारत को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो उन्हें वहीं जाकर बस जाना चाहिए।"

Farooq Abdullah

प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया फारूक अब्दुल्ला के एक दिन पहले दिए बयान पर आई है जिसमें उन्होंने श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार को पाकिस्तान से बात शुरू करने की मांग की थी।

क्या कहा था अब्दुल्ला ने?
श्रीनगर में आतंकी हमले में तीन पुलिस जवानों के मारे जाने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि भारत सरकार को पाकिस्तान से बात शुरू कर कश्मीर में शांति की बहाली करनी चाहिए। फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान दोनों को अहम छोड़कर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

अब्दुल्ला ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत को एक निडर प्रधानमंत्री की जरूरत है जो सभी को साथ लेकर चल सके- चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई जो भी हो।

Recommended Video

      Rajnath Singh के विभाजन वाले बयान का Farooq Abdullah ने किया समर्थन, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      आतंकी हमले में 2 जवान शहीद
      सोमवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक पुलिस शिविर के पास एक पुलिस वाहन पर आंतकवादियों के हमला बोल दिया था। हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि 12 अन्य घायल हो गए थे। घायल जवानों को सेना के अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बाद में एक घायल की भी मौत हो गई।

      कश्मीर क्षेत्र के आईजी पुलिस विजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि यह योजनाबद्ध हमला था जिसे विदेशी आतंकियों ने अंजाम दिया था। उन्होंने हमले में शामिल आतंकियों को जल्द मार गिराने का दावा किया।

      आईजी ने कहा "यह दो विदेशी आतंकवादियों और एक स्थानीय आतंकवादी द्वारा मिलकर किया गया सुनियोजित हमला था। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की जान गई है। एक आतंकवादी जो भागने में सफल रहा है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और समूह को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+