12,660 मीट्रिक टन अतिरिकत प्याज का आयात करेगी सरकार, 27 दिसंबर तक आएगी भारत

नई दिल्ली। देशभर में प्याज की बेतहाशा बढ़ी कीमतों को काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त 12,660 मीट्रिक टन प्याज का करार किया है, ये प्याज 27 दिसंबर, 2019 से भारत पहुंचने लगेगा। इस कॉन्ट्रेक्ट के साथ ही अब आयात की जाने वाली प्याज की कुल मात्रा 30,000 मीट्रिक टन हो गई है।

Central govt contracted additional 12660 metric ton of onions Ram Vilas Paswan

इसके साथ ही केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने बाजार में प्याज की बढ़ी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को भी लिखा है। पासवान ने कहा है कि बाजार में सप्लाई ना रुके और जरूरत से ज्यादा कोई स्टॉक ना रखे, इसका ध्यान रखा जाए।

देश में प्याज के दाम मार्च के बाद से 400 फीसदी तक बढ़ गए हैं। 3 दिसंबर, 2019 को प्याज का औसत खुदरा मूल्य 81.9 रुपये प्रतिकिलो हो गया, जो मार्च 2019 में 15.87 रुपये प्रतिकिलो था। इस साल सितंबर के बाद से प्याज के दाम में लगातार भारी बढ़ोतरी होने लगी थी और 25 नवंबर तक इसकी औसत कीमत 100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई।

इस समय दिल्ली में प्याज की कीमत औसतन 95 रुपए प्रतिकिलो है जबकि मुंबई में यह 102 रुपये है, चेन्नई में 100 रुपये और कोलकाता में 140 रुपये है। दक्षिण भारतीय राज्यों में कीमत सबसे अधिक 160 रुपये प्रतिकिलो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+