अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार ने 26 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक
अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार ने 26 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली, 23 अगस्त: अफगानिस्तान में चुने हुए राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागने और तालिबान के राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद बीते कुछ दिन से वहां भारी उथलपुथल का माहौल है। ऐसे में अफगानिस्तान के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 26 अगस्त को सुबह 11 बजे ये बैठक बुलाई गई है। बैठक में विदेश मंत्रालय की ओर से सभी नेताओं को अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी जाएगी।

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को नेताओं को इस बारे में जानकारी दी जाए। जिसके बाद 26 अगस्त की सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि सरकार अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर बारीक नजर रखे हुए है।
सर्वदलीय बैठक में सरकार तालिबान को लेकर अपना रुख भी जाहिर कर सकती है। भारत सरकार ने तालिबान को लेकर अभी तक चुप्पी साध रखी है। वहीं विपक्षी दलों की ओर से कई बार ये कहा जा चुका है कि केंद्र सरकार को तालिबान को लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। ऐसे में हो सकता है बैठक में सरकार को कोई बड़ा बयान आए। अफगानिस्तान में भारत ने बहुत ही परियाजनाओं में निवेश किया हुआ है, ऐसे में भारत की वहां के घटनाक्रम पर निगाहे हैं।
भारत अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने में लगा
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद दूसरे देश वहां से अपना नागरिकों को निकाल रहे हैं। भारत सरकार की ओर से सभी अफगान में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से लाने की कोशिशें जारी हैं। भारत की कई फ्लाइट अब तक काबुल से नागरिकों को लेकर आ चुकी हैं। अमरिकी भी लगातार काबुल से निकलने में जुटे हैं।
अमेरिकी और नाटो फौजों की वापसी के ऐलान के बाद से ही अफगानिस्तान में तलिबान ने अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया था। तालिबान लड़ाकों ने लगातार आगे बढ़ते हुए बीते रविवार को काबुल पर भी कब्जा कर लिया है। ऐसे में दुनियाभर की निगाहें तालिबान की आगे की रणनीति और अफगानिस्तान पर लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications