DA Hike: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होगा बड़ा ऐलान, जानिए कितना बढ़ेगा डीए
केंद्र सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार जल्द ही डीए बढ़ाने का ऐलान करने जा रही है।

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। उनके डीए में जल्द वृद्धि की घोषणा केंद्र सरकार करने जा रही है। सरकार ये ऐलान होली से पहले कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीए में ये वृद्धि मौजूदा डीए प्रतिशत में चार अंक की वृद्धि होगी।
होली से पहले केंद्र के इस फैसले को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इस साल 8 मार्च को होली है। माना जा रहा है कि इससे पहले डीए वृद्धि का ऐलान किया जा सकता है।
4 फीसदी वृद्धि संभव
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 4 प्रतिशत की और वृद्धि की जा सकती है। यानी डीए की नई दर 42 प्रतिशत हो जाएगी। बता दें कि पिछली साल केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता भी बढ़ाया था। इसे 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 फीसदी किया गया था। वहीं अब तक केंद्र ने कोरोना महामारी के दौरान फ्रीज डीए के 18 माह के एरियर का भुगतान नहीं किया है। इस बार महंगाई भत्ते के साथ केंद्र पेंशनर्स के महंगाई को लेकर राहत देने पर भी निर्णय ले सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications