कर्नाटक: रिश्वत के मामले में जनार्दन रेड्डी को 24 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बेंगलुरु। लगभग ₹600 करोड़ पॉन्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम केस में आरोपों का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व राज्य मंत्री जनार्दन रेड्डी को आज सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 24 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।आपको बता दें कि रेड्डी के ऊपर मनी लॉन्डरिंग और मुख्य आरोपी को पैसों के गैर कानूनी लेन-देन में मदद करने का आरोप है।

कर्नाटक: जनार्दन रेड्डी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मालूम हो कि इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी शनिवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे थे, जहां उनसे देर रात 2.30 बजे तक पूछताछ की गई थी, यही नहीं केंद्रीय अपराध शाखा ने उन्हे पूरी रात वेटिंग रूम में बैठाए रखा था।

गौरतलब है कि रेड्डी पिछले तीन दिनों से लापता थे लेकिन शनिवार को अपने वकीलों के साथ केंद्रीय अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह इस मामले की जांच में पूरी मदद करेंगे, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उनके साथ उनके साथी महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उन्होंने जांच अधिकारी डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (CCB) एस गिरीश को हटाने की अपील की थी।

क्राइम ब्रांच के सीपी आलोक कुमार ने बताया है कि विश्वासपूर्ण सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि रेड्डी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+