Manipur: मणिपुर वायरल वीडियो मामले में CBI ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

CBI Manipur Video: 3 मई से जारी मणिपुर में हिंसा के बीच 19 जुलाई को एक भयानक वीडियो सामने आया, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था, इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं अब मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच का जिम्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हाथों में आ चुका है। जिसके लिए जांच तेज करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Manipur

मणिपुर में जारी जातीय हिंसा अभी भी जारी है। इस बीच माहौल उस वक्त और तनावपूर्ण हो गया, जब 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर दो कुकी समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। हालांकि यह वीडियो हिंसा के बाद 4 मई की बताई जा रही है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा फैल गया। विपक्ष इस घटना को लेकर केंद्र और मणिपुर सरकार पर आक्रामक हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

सीबीआई को सौंपा मोबाइल

जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को सामने आया वीडियो जिस मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, वह बरामद हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस मोबाइल फोन सीबीआई को सौंप दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस वीडियो की सुनवाई मणिपुर राज्य में ना होकर असम में होगी।

राहत शिविर का राज्यपाल ने किया दौरा

इधर, मणिपुर के तनावपूर्ण माहौल के बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा, "सरकार उन लोगों को मुआवजा देगी, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और संपत्ति का नुकसान हुआ है। मैं शांति और मणिपुर के लोगों के भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।"

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों की राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर कहा कि मैं उनसे राज्य में शांति बहाल करने में योगदान देने की अपील करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+