बिना किसी कट के रिलीज होगी पद्मावती, सेंसर बोर्ड ने किया साफ

Recommended Video

    Padmavati controversy: CBFC ने Bhansali की Film को किया Pass, Padmavat से होगी Release |वनइंडिया

    मुबंई। संजयलीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज से संकट के बादल छंटते नजर आ रहे है। पद्मावती विवाद पर सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने साफ किया है कि फिल्म बिना किसी कट के रिलीज की जाएगी। सीबीएफसी की बोर्ड मेंबर वाणी त्रिपाठी टिक्कू ने यह जानकारी दी है।

     Central Board of Film Certification had decided to give it UA certificate to Padmavati along with some modifications

    वाणी त्रिपाठी टिक्कू ने साफ किया है कि फिल्म बिना किसी कट के और नाम में कुछ बदलाव के साथ रिलीज की जाएगी। उन्होंने अपनी ओर से सीबीएफसी का रुख साफ करते हुए कहा कि पद्मावती पर अफवाहें फैलाना बंद करें, सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट के लिए किसी कट के लिए नहीं कहा है, सिर्फ कुछ बदलाव और निर्माता की मंजूरी के साथ टाइटल (नाम) में बदलाव के लिए कहा है। अब यह ख़त्म हो गया है इसीलिए फिल्म रिलीज होने दें और बाद में जज करें।

    हाल ही में 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की समीक्षा के लिए इतिहासकारों और पूर्व राजघराने की समिति गठित की गई थी। इस समि​ति में 6 सदस्य थे।

    गौरतलब है कि 'पद्मावती' को लेकर यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में फिल्म को बैन करने की मांग उठी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+