केंद्र ने मुफ्त अनाज स्कीम एक साल के लिए बढ़ाई , 81 करोड़ से अधिक लोगों को राहत, 2 लाख करोड़ रुपए होंगे खर्च
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे जाने वाले मुफ्त अनाज वाली योजना एक साल तक के लिए बढ़ा दी है। अब यह 2023 के 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। 81.5 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिए जाने वाले मुफ्त अनाज वाली स्कीम को अगले साल 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसके बारे में जानकारी दी है। मोदी सरकार के इस फैसले का लाभ देश के 81.5 करोड़ लोगों को मिलेगा। उनके मुताबिक इतनी बड़ी आबादी को एक रुपए नहीं देना होगा और उन्हें पूरे साल अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार इस योजना पर हर साल 2 लाख रुपए खर्च करेगी। केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत चावल, गेहूं और मोटा अनाज देती है।
31 दिसंबर, 2023 तक मिलेगा मुफ्त अनाज
केंद्र सरकार ने मुफ्त अनाज योजना को 31 दिसंबर, 2023 तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के समय से ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 2020 से मुफ्त अनाज दे रही है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अब इस योजना पर अमल शुरू हुए 28 महीने हो चुके हैं। यह स्कीम पहले कई बार बढ़ाई जा चुकी है और अभी इसकी मियाद इसी महीने खत्म होने वाली थी।
2 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा
केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि '81.35 करोड़ लोगों को अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मुफ्त अनाज मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत चावल, गेहूं और मोटा अनाज क्रमश: तीन दो और एक रुपए की दर पर दी जाती है।' सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना 2 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। गोयल के मुताबिक कैबिनेट ने गरीब कल्याण योजना को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के साथ ही अगले साल दिसंबर तक के लिए मिलाने का निर्णय लिया है। बीते 28 महीनों में सरकार ने मुफ्त अनाज स्कीम पर 1.80 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
Recommended Video
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications