Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गाय के नाम पर हो रही हिंसा के खिलाफ FIR दर्ज करना अनिवार्य- केंद्र सरकार

नई दिल्ली। देशभर में जिस तरह से गाय के नाम पर लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है उसके बाद केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में बड़ा बयान देते हुए कहा कि तमाम राज्यों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि वह गाय के नाम पर हो रही हिंसा के मामले में अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज करें।

cow

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने आज लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकारों की यह जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखें, लोगों के जानमाल की रक्षा करें और पशु व्यापारी, बीफ खाने वालों, मुसलमानों, दलितों और किसानों पर हो रहे हमले पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

इसे भी पढ़ें- गाय को बचाने के चक्कर में तीन लोगों को गंवानी पड़ी जान

इसके साथ ही हर राज्य को एक एडवायजरी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा के मामलों में एफआईआर को हर हाल में दर्ज करें और एफआईआर की कॉपी मुहैया कराएं। गौरतलब है कि रविवार को पीएम मोदी ने राज्य सरकारों को गोरक्षा के नाम पर हिंसा करन वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा पीएम मोदी ने विपक्ष से सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े मामलों से निपटने में सहयोग करने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+