कोविड की नकली वैक्सीन को लेकर केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट, बताया कैसे करें असली की पहचान

नई दिल्ली, 5 सितंबर। देश में अब तक 66 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोरोना की संभावित थर्डवेव की चिंताओं के बीच सरकार ने टीकाकरण अभियान की रफ्तार को कई गुना बढ़ा दिया है। एक तरफ देश में जहां कोरोना के खिलाफ लोगों का वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में नकली वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बता दें कि हाल ही में साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका में फर्जी कोविशील्ड वैक्सीन पाई गई थी, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस पर चिंता व्यक्त की और दुनिया को अलर्ट किया।

Recommended Video

    COVID-19 Vaccine Fake: केंद्र ने राज्यों को दिए ये निर्देश | WHO | कोरोनावायरस | वनइंडिया हिंदी
    Center alert states about fake vaccine of Covid19 Share of parameters list for identification

    कोविशील्ड टीकों के नकली खुराक को लेकर केंद्र सरकार ने रविवार को राज्यों को खत लिखा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों को सचेत हुए कहा गया कि वह टीका लगाने से पहले वैक्सीन की जांच जरूर करें। मंत्रालय ने असली और नकली टीकों की पहचान करने के लिए मापदंडों की एक सूची साझा की। इस लिस्ट के मुताबिक कोविशील्ड के टीकों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। केंद्र द्वारा बताए गए मापदंडों में पहचान के लिए कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पुतनिक V तीनों वैक्सीन पर लेबल उसके कलर, ब्रांड का नाम क्या होता है, इन सब की जानकारी साझा की गई है।

    यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में भी सड़क पर ड्यूटी देने वाली DSP शिल्पा साहू बनीं मां, लिखा-'घर में छोटा कोरोना वॉरियर आ गया'

    हाल ही में कई रिपोर्टें सामने आई हैं जिसमें दावा किया गया है कि भारत के प्राथमिक एंटी-कोविड ​​​​-19 वैक्सीन कोविशील्ड के नकली डोज दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में जब्त कर लिए गए थे। कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि देशभर में कोविशील्ड की नकली डोज पकड़ी गई है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के बीच आपदा को अवसर बनाने वाले बीमार मानसिकता के लोगों की वजह से कई जिंदगियों पर खतरा मंडराने लगा है। भारत में अब तक 66.89 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है। वहीं, रोजाना लाखों लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+