Census India 2021: जानिए जनगणना में कौन से पूछे जाएंगे 31 सवाल, क्या बैंक खातों का मांगा जाएगा डिटेल?
जनगणना 2021, 1 अप्रैल से शुरु हो रही है, इसमें 31 सवाल पूछे जाएंगे। जानें कौन से है वो सवाल, क्या बैंक संबंधी डिटेल मांगने का है प्रवधान, Census 2021 is starting from April 1, in which 31 questions will be asked. Know which are those questions, is there a provision to ask for bank details,
बेंगलुरु। देश भर में एक बार फिर से जनगणना का काम शुरु होने जा रहा है। सरकार ने जनगणना 2021 के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आगामी एक अप्रैल से शुरू हो रहे जनगणना को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एक अप्रैल से यह काम गृह सूचीकरण चरण के साथ शुरू होगा। इस दौरान जनगणना कर्मी आपके घर आएंगे और सारी जानकारी मांगेंगे।
Recommended Video

इस अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि इस दौरान आपसे कौन से सवाल पूछे जाएँगे। आपसे सूचनाएं एकत्र होने के बाद भी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का काम भी चलता रहेगा क्योंकि केंद्र सरकार ने इसे सितंबर, 2020 तक तैयार करने का फैसला किया है।

31 प्रश्न ही पूछे जाएंगे
महापंजीयक और जनगणना आयुक्त की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जनगणना अधिकारियों को एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलने वाली गृह सूचीकरण और गृह जनगणना की कवायद के दौरान हर परिवार से जानकारी हासिल करने के लिए 31 प्रश्न पूछने के निर्देश दिए गए हैं।

मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर होगी जनगणना
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मोबाइल नंबर सिर्फ जनगणना के मकसद से ही पूछा जाएगा और उसका इस्तेमाल किसी और प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। यह जनगणना पारंपरिक पेन और पेपर के बजाय मोबाइल फोन एप्लीकेशन के जरिये होगी। जनगणना की संदर्भ तिथि एक मार्च, 2021 होगी, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए यह तिथि एक अक्टूबर, 2020 होगी।

क्या बैंक खातों का मांगा जाएगा डिटेल?
साथ ही यह भी साफ कर दें कि जनगणना के दौरान बैंक खातों की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। अगर आपके भी घर जनगणना कर्मी आते हैं तो उन्हें जो सवाल पूछे जाएं उनका सही जवाब दें। हम यहां आपको उन 31 सवालों के बारे में बता रहे हैं जो जनगणना कर्मी आपसे पूछने वाले हैं। इन सवालों को संभालकर रख लें ताकि आपको कोई जनमणना के नाम पर मूर्ख न बना सके।
बता दें सरकार पहले भी कह चुकी है कि इन जानकारियों का मकसद लोककल्याण की योजनाओं का बेहतर तरीके से खाका खींचना है। इस अधिसूचना से इससे जुड़ी तमाम अफवाहों पर भी विराम लग गया है। एनआरसी और सीएए पर विपक्ष के अफवाह के कारण देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध के नाम पर जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की थी।

जनगणना कर्मी आपके घर आकर पूछेंगे ये 31 सवाल
1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर)
2. सेंसस हाउस नंबर
3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल
4. मकान के इस्तेमाल का उद्देश्य क्या है
5. मकान की स्थिति
6. मकान का नंबर
7. घर में रहने वाले लोगों की संख्या
8. घर के मुखिया का नाम
9. मुखिया का लिंग
10. घर का मुखिया SC/ST या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
11. मकान का ओनरशिप स्टेटस
12. मकान में मौजूद कमरे
13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं
14. पीने के पानी का मुख्य स्नोत
15. घर में पानी के स्नोत की उपलब्धता
16. बिजली का मुख्य स्नोत
17. शौचालय है या नहीं
18. किस प्रकार के शौचालय हैं
19. गंदे पानी की निकासी है या नहीं
20. वॉशरूम है या नहीं
21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं
22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन
23. रेडियो/ट्रांजिस्टर
24. टेलीविजन
25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
27. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
28. साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड
29. कार/जीप/वैन
30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है
31. मोबाइल नंबर












Click it and Unblock the Notifications