चीन से तनाव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत की पाकिस्तान को चेतावनी

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पाक की चुनौती को लेकर चेताते हुए पाकिस्तान को हिदायत दी है कि वह किसी भी तरह की हिमाकत करने की कोशिश नहीं करे। सीडीएस जनरल रावत ने कहा कि अगर हमारी उत्तरी बॉर्डर पर किसी भी तरह की चुनौती खड़ी होती है तो पाकिस्तान इसका फायदा उठा सकता है, हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। अगर पाकिस्तान किसी भी तरह की हिमाकत करता है तो इसके लिए हमने पहले से ही एहतियात बरती हुई है। हकीकत ये है कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह का नाकाम कोशिश करता है तो उसे इसका भारी नुकसान हो सकता है।

Recommended Video

      LAC पर China को सबक सिखाने के लिए Indian Army ने की जबरदस्त तैयारी | वनइंडिया हिंदी
      bipin rawat

      बता दें कि भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच दोनों ही देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में सेना इस बात को लेकर भी सतर्क है कि भारत-चीन के बीच टकराव के समय पाकिस्तान किसी भी तरह की हिमाकत ना करे। जनरल ने कहा कि हम अपनी सीमाओं के पार शांति चाहते हैं। हम चीन की ओर से कुछ आक्रामक कार्रवाई देख रहे हैं, लेकिन हम इनसे निपटने में सक्षम हैं। हमारी तीनों सेनाएं हमारे सीमाओं के साथ खतरों से निपटने में सक्षम हैं। इसके अलावा सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने देश के जवानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जो लोग फ्रंटलाइन पर तैनात हैं, हमारे एयरक्राफ्ट उड़ा रहे हैं, शिप पर तैनात हैं, उसमे से कोई ब कोरोना से संक्रमित नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+