अंतिम सफर तक हमसफर: CDS बिपिन रावत-पत्नी मधुलिका का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली, 10 दिसंबर। भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। अंतिम सफर तक दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया। सालों पहले अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे बिपिन रावत और मुधलिका का ये साथ चिता की बेदी तक रहा। दोनों का पार्थिक शरीर एक साथ एक ही चिता की बेदी पर अगल-बगल रखा गया और उनकी बेटियों ने मुखाग्निन देकर नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार का ये दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा। अंतिम संस्कार के वक्त जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई।
Recommended Video

सन 1986 में दिल्ली में ही लिए थे शादी के सात फेरे
बता दें सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत की की शादी 14 अप्रैल 1986 में दिल्ली में हुई थी और आज दिल्ली में ही दोनों को चिता के लिए बनी हुई एक ही बेदी पर अगल- बगल रखा गया और उनकी बेटियों ने उनको मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई थी।

शादी के समय बिपिन रावत सेना में कैप्टन थे
जब बिपिन रावत और मधुलिका की शादी हुई तब विपिन रावत आर्मी में कैप्टन थे। मधुलिका मध्यप्रदेश के शहडोल के राजघराने परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जब दोनों की शादी हुई थी मधुलिका के पिता मृगेन्द्र सिंह कोतमा से कांग्रेस के विधायक और सोहागपुर गढ़ी से इलाकेदार थे।

बेटियों ने दी मुखाग्नि
हेलिकॉप्टर क्रैश में जनरल और उनकी पत्नी का शव ऐसा घायल हो गया था। जब दोनों का शव अर्थी से उठाकर चिता की बेदी पर रखा जाने लगा उनकी दो बेटियां कृतिका और तारिणी फफक फफक कर रो पड़ी। मां-बाप दोनों को एक साथ खो देने के गम में दोनों बहनें एक दूसरे की हिम्मत बांधती नजर आईं। पिता के पार्थिक शरीर को मुखाग्नि देने से पहले बड़ी बेटी ने सभी अंतिम पूजा संपन्न की वहीं मां के पार्थिक शरीर को शाल उढ़ाकर और उनको बिंदी चूड़ी समेत अन्य सुहाग की समाग्रियां चढ़ाकर छोटी बेटी ने अंतिम विदाई दी। ये दिल को अंदर तक हिला देने वाला पल देखकर वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा।

वायु सेना कर रही इस मामले की जांच
बता दें सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु में नीलगिरी जिले के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया। वहीं, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले में वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।CDS बिपिन रावत की अंतिम विदाई में बिलख-बिलख कर रोईं तमिलनाडु की महिलाएं, रोंगटे खड़े कर देगा Video












Click it and Unblock the Notifications