CDS बिपिन रावत की अंतिम विदाई में बिलख-बिलख कर रोईं तमिलनाडु की महिलाएं, रोंगटे खड़े कर देगा Video
नई दिल्ली, 10 दिसंबर। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुई दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित सेना के 13 जवान शहीद हो गए। जनरल बिपिन रावत और इस हादसे में दिवंगत हुए बाकी लोगों के निधन की खबर सुनकर पूरा भारत शोक में डूबा है। शहीद हुए जवानों के परिवार के अलावा हर आम इंसान की आंखें आज उन्हें अंतिम विदाई देते समय नम हो गई। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है उसमें तमिलनाडु की महिलाएं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को अंतिम विदाई देते हुए बिलख- बिलख कर रोती नजर आ रही हैं।

ये वीडियो तब का जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के इस हादसे में शहीद हुए सेना अधिकारियों और जवानों के शव कुन्नूर से अमेट्टुपालयम शहर में सुलूर एयरफोर्स स्टेशन की ओर ले जाया जा रहा था। सीडीएस जनरल और अन्य शहीदों को अंमित विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में विदाई देने के लिए जुटी हुई थी। भारत के सीडीएस को अंतिम बार पुष्पवर्षा कर विदा करने के लिए बड़ी कतार में लगे स्थानीय लोग भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। इस वीडियो को देखकर ये ही कहा जा सकता है यह वास्तविक भारत है। जिसके सीने में केवल एक भारतीय का दिल धड़कता है और देश की रक्षा करने वाली सेना को हर सांस में सेल्यूट करता है।
Such heartbreaking moments have the ability to stir up deeply embedded emotions precipitating into tears.
भारत माता की जय।🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/cAVvPPe2JM
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 9, 2021
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसी भीड़ में खड़ी महिलाएं शवों की गाडि़यां और एम्बुलेंस ले जाते हुए देखकर भाव विभोर होकर फूट-फूट कर रोने लगी। मानो उन्होंने किसी अपनों को खो दिया हो। इस वीडियो को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शेयर किया है जिसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा इस तरह के हृदय विदारक क्षणों में गहरी अंतर्निहित भावनाओं को आंसुओं में बदलने की क्षमता होती है।












Click it and Unblock the Notifications