अफजल गुरु वाली सेल में रखा गया है कन्हैया, CCTV से 24 घंटे की निगरानी
नयी दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार को कोर्ट ने 2 मार्च तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। कन्हैया को तिहाड़ की जेल नंबर 3 की सेल में रखा गया है। आपको बता दें कि तिहाड़ जेल के इसी सेल में संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को भी रखा गया था। कन्हैया को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। उस पर 24 घंटे सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। ...तो साफ हो गया कन्हैया के छूटने का रास्ता?

कन्हैया को अकेले सेल में रखा गया है। उसके सेल में एक टेलीविजन सेट, कुछ किताबे, कंबल और न्यूजपेपर रखा गया है। आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट परिसर से कन्हैया को ले जाने के दौरान वकीलों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। विरोध के चलते कन्हैया को 2 घंटे तक कोर्ट में ही रखना पड़ा। उसे कोर्ट के लॉकअप तक ले जाने में पुलिस को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए तमिलनाडु विशेष पुलिस के दो कर्मियों को उन पर हमेशा नजर रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है। जेल अधिकारियों के मुताबिक कन्हैया के राष्ट्रद्रोह के आरोपों को देखते हुए अधिकतम निगरानी की जाएगी और सुरक्षा तथा किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications