पत्नी की हथौड़े से कूचकर की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

नई दिल्ली। मसूरी में महिला की हत्या के आरोप में नया मोड़ आ गया है, पुलिस ने हत्या के आरोप में परिवार के ही चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने का दावा है कि उसने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है जिसमे उसे इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी मदद मिली है। नॉर्थवेस्ट डीसीपी असलम खान ने बताया कि हमने महिला की हत्या के आरोप में ललित जैन, उसके पिता वेद प्रकाश, भाई कमल, साली स्वाति और साले नयन को गिरफ्तार कर लिया है।

murder

पुलिस का कहना है कि ललित ने ही अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनानी शुरू की थी, उनसे यह योजना चार महीने पहले बनाना शुरू की ती। 3 दिसंबर को अपनी पत्नी सिल्की जैन को हत्या कर दी थी, जब सिल्की सो रही थी तो ललित ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने उसके सिर व चेहरे को हथौड़े से बुरी तरह से जख्मी किया ताकि कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सके और इसके बाद उसने परिवार को बुलाया। इन लोगों ने शव को एक बोरी में भरा और उसे मसूरी लेकर गए लेकिन इस दौरान ये लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

जांच के दौरान पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली कि ललित ने 11 दिसंबर को लापता होने की भी रिपोर्ट लिखवाई थी, लेकिन फुटेज आठ दिन पहले की है। पुलिस की एक टीम जिसमे इंस्पेक्टर प्रवीण अहलावत, लक्ष्मी नारायण व राजा भाटिया शामिल थे वह ललिल के घर पूछताछ के लिए पहुंचे तो उस वक्त लोग घर की पुताई कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो यहां पुलिस को खाली फिनाइल की बोतले मिली, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ तो उसने ललित से पूछताछ की, जिसके बाद ललित ने अपना अपराध कबूला।

गौरतलब है कि उत्तर दिल्ली के रानी बाग में एक प्रॉपर्टी डीलर ने हथौड़े से कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद दिल्ली से पत्नी का शव बोरे में बंद करके कार से 290 किमी दूर ले जाकर उत्तराखंड स्थित मसूरी में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मायके वालों द्वारा पति पर हत्या का शक जताने पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ के हजरतगंज में सरेआम पूर्व BJP विधायक के बेटे की हत्या, मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+