Amritpal Singh: जिस घर में रुका था अमृतपाल सिंह, सामने आया वहां का CCTV वीडियो, आरोपी महिला गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह कुरुक्षेत्र में जहां पर रुका था, वहां का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके घर पर अमृतपाल सिंह रुका था।

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की धरपकड़ के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह फुटेज उस घर के पड़ोस का है जहां पर अमृतपाल सिंह कथित तौर पर रुका था। पंजाब के आईजीपी ने बताया कि अमृतपाल सिंह यहां पर 19 मार्च की रात को रुका था और अगले दिन सुबह चला गया था। इस मामले में एक औरत बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह यहां पर 19 मार्च को रुके थे। हरियाणा पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने बलजीत कौर को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बलजीत के घर पर ही अमृतपाल और पपलप्रीत रुके थे। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के जल्लुपुर खेड़ा गांव में एक फायरिंग रेज को तैयार किया था।
पंजाब के आईजीपी ने बताया कि जहां तक अमृतपाल की धरपकड़ की बात है हमारी टीम लगातार उसे ट्रैक कर रही है। कई इलाकों की सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा किया गया है। गुरुद्वारा में सेखोवाल नाम का गांव है। इन लोगों ने अपनी बाइक यहीं पर बदली थी, इसके बाद इन लोगों ने नाव का इंतजाम करने की कोशिश की ताकि नदी को पार कर सके। जब इन लोगों को नाव नहीं मिली तो इन लोगों ने नदी को पार करने के लिए एक पुराने ब्रिज का इस्तेमाल किया था।
आईजीपी ने बताया कि खन्ना पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है, तजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जोकि अमृतपाल सिंह का काफी करीबी सहयोगी है। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हमने उसके फोन की जांच की है। इसमे कुछ संदिग्ध मैटिरियल मिला है, जोकि देश विरोधी है। बता दें कि पिछले कई दिनों से पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हर बार अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी अभी भी अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
#WATCH | CCTV visuals near the house in Kurukshetra, Haryana where Amritpal Singh stayed the night of 19th March. Punjab IGP says that Singh stayed here on the night of 19th & left the next day. One woman, Baljeet Kaur has been arrested in this regard.
— ANI (@ANI) March 23, 2023
(CCTV visuals from March… pic.twitter.com/KcouIO4JtQ












Click it and Unblock the Notifications