पलक झपकते ही मौत को मात! दुकान के अंदर घुसी तेज रफ्तार बाइक, भयानक हादसे का Video Viral
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में भायनक हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक बाइक दुकान के अंदर घुसती दिखाई दे रही है। हादसा तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में हुआ, जबां एक बाइक दूसरे वाहन से टकराने के बाद सीधी बेकरी में जा घुसी।
मेट्टुपालयम में शनिवार को एक बेकरी मालिक गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गया, जब एक बाइक उसकी दुकान से टकरा गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक बेकरी में तेजी से घुसने और अंदर की चीजों को नष्ट करने से कुछ ही क्षण पहले वह व्यक्ति अपनी सीट से कूद गया।

बेकरी से जा घुसी बाइक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक सवार की पहचान मोहम्मद अली के रूप में हुई है। उसकी बाइक दूसरे दोपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे उनका वाहन बेकरी से जा टकराया।
Recommended Video
अली को गंभीर चोटें आईं और राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जब दुर्घटना हुई तब वह कट्टूर से सिरुमुगई की ओर जा रहा था।
एक सेकंड का फासला, बड़ा हादसा टला
बेकरी के अंदर से ली गई घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बेकरी के मालिक को काउंटर से हटकर सीट लेने से पहले ग्राहकों को सर्विस देते देखा गया। सड़क की ओर देखने से पहले वह कुछ देर सीट पर बैठा रहा।
ऐसे में वो कुछ ही पल पहले भागने में सफल हो गया, लेकिन बिना सवार के बाइक उस मेज से टकरा गई, जहां वह बैठा था। हादसा के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं आसपास के लोग फौरन मदद के लिए दौड़े।












Click it and Unblock the Notifications