19 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, CCPA ने की सिफारिश
नई दिल्ली, 29 जून। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को काफी हद तक काबू कर लिया गया है जिसके बाद देश में अब संसद की कार्यवाही को फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। मंगलवार को संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की तरफ से 19 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद के मानसून सत्र की सिफारिश की गई है। इस सिफारिश के बाद माना जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र जल्द ही शुरू हो सकता है। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी अपने एक बयान में बताया था कि संसद का मानसून सत्र जल्द होने की संभावना है।
Recommended Video

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले सभी सांसदों से कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों जोज लेने की अपील की है। हालांकि बताया जा रहा है कि अधिकतर सांसदों और कार्मचारियों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है। सरकार कोरोना प्रोटकॉल में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती इसलिए सांसदों को समय रहते वैक्सीन की दोनों डोज लेने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि दूसरी लहर के बाद अब देश में कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है ऐसे में सरकार नहीं चाहती कि सत्र को फिर से टालने के लिए कोरोना फिर नया बहाना बने।
यह भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले- मानसून सत्र के लिए संसद तैयार, सभी सांसद लें वैक्सीन की डोज
पिछले सप्ताह न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि संसद के शेष सदस्यों और कर्मचारियों का जल्द ही टीकाकरण किया जाएगा। हम संसद के कामकाज और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि संसद का मानसून सत्र चलेगा। सारी तैयारियां की गई हैं। जिन सांसदों और संसद में काम करने वाले लोगों को वैक्सीन की डोज नहीं लगी है उन्हें 21 जून से डोज लगाई जा रही हैं। कोरोना काल में मानसून सत्र शुरू करने को लेकर ओम बिरला ने कहा कि यह फैसला मंत्रिमंडलीय उपसमिति करती है।












Click it and Unblock the Notifications