लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले- मानसून सत्र के लिए संसद तैयार, सभी सांसद लें वैक्सीन की डोज

नई दिल्ली, 18 जून। कोरोना वायरस संकट पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त करने के लिए देशभर में युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच जुलाई-अगस्त में शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र को लेकर भी तैयारियां की जाने लगी हैं। शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने एक बयान में कहा कि सचिवालय के कर्मचारियों को टीका लगाया गया है और 445 सदस्यों ने खुद अपने सुविधानुसार कोविड वैक्सीन की डोज ली है। सांसदों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है ताकि संसद को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है।

Lok Sabha Speaker Om Birla said Parliament ready for monsoon session all MPs should take vaccine dose

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि शेष सदस्यों और कर्मचारियों का जल्द ही टीकाकरण किया जाएगा। हम संसद के कामकाज और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि संसद का मानसून सत्र चलेगा। सारी तैयारियां की गई हैं। जिन सांसदों और संसद में काम करने वाले लोगों को वैक्सीन की डोज नहीं लगी है उन्हें 21 जून से डोज लगेगी। कोरोना काल में मानसून सत्र शुरू करने को लेकर ओम बिरला ने कहा कि यह फैसला मंत्रिमंडलीय उपसमिति करती है।

यह भी पढ़ें: जायडस कैडिला जल्द करेगा अपनी कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के लिए आवेदन, होगा दुनिया का पहला डीएनए टीका

ओम बिरला के मुताबिक लोकसभा मानसून सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोकसभा कोविड गाइडलाइंस का पालन करेगी, पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि 100 साल पुराना भवन असुरक्षित है और सदन के कई कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। पिछले 2 वर्षों में हमने 400 करोड़ रुपए बचाए हैं, नई इमारत यानी सेंट्रल विस्टा की 40 फीसदी लागत हमने बचत से निकाली है। 90 प्रतिशत सदस्य अब ई-नोटिस से अपने साल भेजते हैं, नई संसद से कई तरह के खर्चों में कमी आएगी। बता दें कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केंद्र सरकार वर्तमान संसद के पास ही नया संसद बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+