पीएम मोदी की किताब को CBSE Paper Leak से जोड़कर राहुल गांधी ने यूं उड़ाया मजाक
Recommended Video

नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक मामले में जहां छात्र और अभिभावक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी की लिखी किताब Exam Warriors का जिक्र करते हुए तंज कसा है।

क्या है राहुल गांधी के ट्वीट में...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने Exam Warriors लिखी, इस किताब के जरिए बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव से कैसे राहत मिले, इसका जिक्र था। अब Exam Warriors 2 आएगी, एक ऐसी बुक जो परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद परेशान छात्रों और उनके माता-पिता को तनाव से राहत देने में मदद करेगी। राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जरिए सीधे तौर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। दरअसल Exam Warriors वो बुक है जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है। इसमें बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव से राहत देने की कोशिश की गई है।

राहुल गांधी पहले भी साध चुके हैं निशाना
ये कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने सीबीएसई पेपर लीक का मुद्दा उठाया है। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट करके इस पर टिप्पणी की थी। 29 मार्च को राहुल गांधी ने एक ट्वीट जिसमें उन्होंने लिखा... कितने लीक? डेटा लीक ! आधार लीक ! SSC Exam लीक ! Election Date लीक ! CBSE पेपर्स लीक ! हर चीज में लीक है चौकीदार वीक है #BasEkAurSaal

CBSE Paper Leak पर हंगामा जारी
बता दें कि सीबीएसई के 10वीं गणित और 12वीं इकोनॉमिक्स के पेपर लीक होने की घटना के बाद से इस मुद्दे पर हंगामे का दौर जारी है। छात्र लगातार इस दोबारा परीक्षा कराने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है, वहीं सीबीएसई ने 10वीं गणित और 12वीं इकोनॉमिक्स के पेपर फिर से कराने का फैसला कर लिया है। इस संबंध में सीबीएसई की चेयरपर्सन ने कहा है कि बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications