CBSE paper leak: मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल गिरफ्तार
नई दिल्लीः CBSE paper leak मामले में दिल्ली पुलिस ने मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को उन छात्रों की सूची भेजी थी, जिसमें 10वीं कक्षा के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र का लीक प्रश्नपत्र कथित तौर पर प्राप्त किया गया था।

आरोप लगे थे कि स्कूल के शिक्षकों को परीक्षा से कुछ घंटे पहले प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक किया गया था। इस तरह के भी आरोप लगे थे कि मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य से इस बारे में पूछताछ की गई थी। लेकिन, उन्होंने कोई मदद नहीं की।
इससे पहले पेपर लीक मामले में मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल के ही 2 टीचरों (ऋषभ और रोहित) को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही कोचिंग सेंटर के हेड तौकीर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान चुनाव सर्वे: नवाज की हो सकती है छुट्टी, इमरान खान को मिलेगी कड़ी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications