AIPMT परीणाम घोषित, जानिए कैसे देखें रिजल्ट
नई दिल्ली। ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) की दोबारा हुई परीक्षा के परिणाम की घोषणा सोमवार को की गई। दोबारा परीक्षा 25 जुर्ला को हुई थी। परिणाम सीबीएसई की ऑफीशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देखें जा सकते हैं।

कैसे देखें परिणाम?
परिणाम देखने के लिये आप cbseresults.nic.in पर जायें और वहां सबसे ऊपर आपको सीबीएसई-एआईपीएमटी परीक्षा परिणाम का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करने पर एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अना रोल नंबर डालना होगा। सबमिट करने पर आपको अपनी रैंक दिखाई देगी।
परीक्षा परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
- यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है, जिसके तहत केंद्र शासित मेडिकल संस्थानों के अलावा राज्य सरकारों द्वारा संचालित कॉलेजों में दाखिला मिलता है।
- इस साल करीब 3,800 सीटों के लिये यह परीक्षा आयोजित की गई है।
- इस परीक्षा के आधार पर देश की कुल मेडिकल सीटों की 15 प्रतिशत भरी जाती हैं।
- इस साल 6,32,625 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
- उनमें से सिर्फ 4,22,859 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया।
- इस साल 209,766 परीक्षार्थियों ने एआईपीएमटी की परीक्षा नहीं दी।
- इसके अंतर्गत पीजी और यूजी दोनों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications