CBSE result 2017: अब तय हो गया CBSE CLASS 12th का रिजल्ट कल आएगा, यहां देखें
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास का परीक्षा परिणाम 28 मई, रविवार को घोषित होगा।
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास का परीक्षा परिणाम 28 मई, रविवार को घोषित होगा। सीबीएसई ने घोषणा करते हुए कहा है कि परीक्षा परिणाम सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इससे पहले सीबीएसई का रिजल्ट 24 मई को आना था। अब छात्र रिजल्ट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in.पर देख सकेंगे।

आपको बताते चले कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई बोर्ड की तरफ से मॉडरेशन पॉलिसी हटाने पर रोक लगा दी थी। वहीं सीबीएसई में इस बार नई पॉलिसी के तहत ही कॉपियां जांची गई थीं। नई पॉलिसी में मॉडरेशन को हटा दिया गया था।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- cbse.nic.in या cbseresults.nic.in
वहीं कोर्ट के निर्णय के बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा था कि सीबीएसई के रिजल्ट अपने समय पर ही घोषित होंगे। उन्होंने कहा था कि बोर्ड ग्रेस मार्क देना जारी रखेगा।इस साल 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 10,98,981 छात्रों ने हिस्सा लिया था। जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.82 फीसदी ज्यादा थी। देश भर में 10,678 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।
मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को मुश्किल प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देने संबंधी अपनी मॉडरेशन पॉलिसी सत्र 2016-17 के लिए जारी रखने का अंतिम आदेश दिया था, जिसे बोर्ड पहले खत्म कर चुका था। इसे खत्म करने के पीछे की वजह थी कि इससे छात्रों को लगभग 8 से 10 अंक अधिक मिलते थे, जिसकी वजह से 95 फीसदी और इससे अधिक अंक स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ गई थी। कॉलेज एडमिशन में बढ़ते कॉम्पिटीशन और 95 फीसदी से अधिक नंबर स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए बोर्ड ने इस तरह का फैसला लिया था। पिछले साल दिसंबर में इस बारे में सीबीएसई ने मानव संसाधन मंत्रालय के आवेदन पर मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications