CBSE: घोषित हुआ 10वीं का परिणाम, 87.7 प्रतिशत रहा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट शाम 4 बजे जारी होना था लेकिन ढाई घंटे पहले ही जारी कर दिया गया। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट शाम 4 बजे जारी होना था लेकिन ढाई घंटे पहले ही जारी कर दिया गया। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Results

इस बार कुल चार बच्चों ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया है।सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल चार बच्चों ने टॉप किया है। इसमें गुरुग्राम के प्रखर मित्तल, बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, शामली की नंदनी गर्ग और कोचिन की श्रीलक्ष्मी जी शामिल हैं। हमेशा की तरह लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में 88.67 फीसदी लड़कियां और 85.32 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

दिव्यांग कैटेगरी में गुरुग्राम की अनुष्का पांडा और गाजियाबाद की सान्या गांधी ने टॉप किया है। इन दोनों के ही 500 में से 489 मार्क्स हैं। दूसरे नंबर पर ओडिशा के जवाहरलाल नेहरू विद्यालय की सोन्या दीप प्रधान हैं। इन्होंने 484 अंक हासिल किए हैं। दिव्यांग कैटेगरी का 10वीं का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। 92.55 प्रतिशत बच्चे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं।

10वीं का कुल रिजल्ट 87.7 प्रतिशत रहा है। 27,476 छात्रों ने 95 प्रतिशत और 1,31,493 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर किया है। तिरुवनंतपुरम सबसे सफल शहर रहा है। इस शहर का पासिंग प्रतिशत 99.60 फीसदी रहा। इसके बाद 97.37 प्रतिशत के साथ चेन्नई दूसरे नंबर पर और 91.86 प्रतिशत के साथ अजमेर तीसरे नंबर पर है। हर बार की तरह जवाहरलाल नेहरू विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा।

सबसे शानदार रिजल्ट जवाहरलाल नेहरू विद्यालय का रहा, जिसके 97.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं सेंट्रल स्कूल केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 95.96 प्रतिशत रहा। इसके बाद प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 89.49 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 63.97 प्रतिशत रहा।

परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राएं इस तरह ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

* सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या www.results.nic.in पर जाएं।

* 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

* रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।

* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कराया था, जिसमें 16 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं बैठे थे। 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में ग्रेडिंग सिस्टम है जिसके अनुसार ही छात्रों का सीजीपीए निकाला जाता है।

ये भी पढ़ें: CBSE 10th Result: वेबसाइट के अलावा इन 4 तरीकें से चेक कर सकते हैं नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+