Pradyuman Murder Case: 'बड़ी साजिश का शक, CBI जल्‍द फाइल करे चार्जशीट'

नई दिल्‍ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के मर्डर केस में सीबीआई ने स्‍कूल के ही 11वीं के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उसे जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने सीबीआई को 3 दिनों की कस्‍टडी दे दी। इसके बाद प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर और उनके वकील सुशील टेकरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपी छात्र को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कही।

Pradyuman Murder Case: बडे़ साजिश का शक, CBI जल्‍द फाइल करे चार्जशीट

सुशील टेकरीवाल ने कहा- ''हमने सीबीआई से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की मांग की है। आशंका है कि इस मामले में कोई गहरी साजिश हो। पिंंटो परिवार भी इस साजिश का हिस्सा हो सकता है।'' सुशील ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरोपी छात्र के साथ व्‍यस्‍क की तरह पेश आया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं प्रद्युम्न के पिता ने सीबीआई जांच पर तो कोई सवाल नहीं उठाया लेकिन उन्‍होंने कहा कि इस हत्‍या के पीछे अभी भी कई अनसुलझे पहलू हैं।

उन्‍होंने कहा कि सीबीआई को हर पहलू पर जांच करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई जल्‍द से जल्‍द चार्जशीट फाइल करे। आपको बता दें कि इससे पहले प्रद्युम्न के पिता ने कहा कि पुलिस ने लापरवाही बरती थी। पुलिस की जांच पर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई की जांच से थोड़ी तसल्ली हुई है। पुलिस ने लापरवाही बरती लेकिन पुलिस की नीयत खराब नहीं थी। हालांकि उनकी जांच में कई खामियां मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+