सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सुशांत मामले में CBI का जवाब मिलने का किया दावा, मर्डर की बातों से अभी इनकार नहीं
नई दिल्ली। Sushant Singh Rajput case बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में जांच कर रही सीबीआई की कार्यशैली पर पिछले दिनों कई सवाल खड़े हो चुके हैं। दरअसल, जांच में देरी की वजह से सीबीआई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के गृह मंत्री और रिया चक्रवर्ती के वकील ने भी ये कहा था कि अब सीबीआई को अपनी जांच की रिपोर्ट पेश कर देनी चाहिए। इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा किया है कि सीबीआई ने उन्हें इस केस में जांच को लेकर आज जवाब दिया है।

हर पहलू से जांच कर रही है सीबीआई- सुब्रह्मण्यम स्वामी
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि सीबीआई ने बुधवार को उनके सवालों के जवाब दिए हैं। स्वामी के मुताबिक, सीबीआई अभी भी हर पहलुओं की जांच कर रही है। इस जांच को 6 महीने की करीब हो गए हैं और उसमें अभी भी सभी तकनीकी और वैज्ञानिक आधारों पर जांच जारी है और किसी भी पहलू के होने से अभी इनकार नहीं किया जा सकता। स्वामी को मिले सीबीआई के जवाब में कहा गया है कि इस केस के लिए न सिर्फ मुंबई बल्कि दिल्ली, अलीगढ़, फरीदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों तक खोजबीन हो रही है।
CBI जांच में सामने आ सकता है हत्या का एंगल?
सुब्रह्मण्यम स्वामी के द्वारा ट्विटर पर जारी किए गए खत को देखकर तो यहीं पता चलता है कि सीबीआई अभी भी सुशांत की हत्या की बातों से इनकार नहीं कर रही है, अर्थात जांच में मर्डर की बात भी निकलकर सामने आ सकती है। आपको बता दें कि सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सीबीआई से सुशांत मामले की चल रही जांच को लेकर प्रोग्रेसिव रिपोर्ट मांगी थी। इसका जवाब उन्हें सीबीआई की तरफ से मिल गया है, ऐसा उन्होंने दावा किया है।
जांच में हो रही देरी को लेकर उठ रहे हैं सवाल
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच 5 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। हाल ही में महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी सीबीआई से जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। वहीं उनके बाद रिया के वकील ने भी सीबीआई पर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications