1395 करोड़ का एक और बैंकिंग घोटाला, सीबीआई ने दर्ज किया केस
टोटम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर करीब 313 करोड़ रुपये के लोन की धोखाधड़ी का आरोप लगा है
नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक में अरबों रुपए के घोटाले से पर्दा उठने के बाद कई और बैंकों में भी इस तरह के नए घोटाले सामने आ रहे हैं। ताजा बैंक घोटाले में टोटम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का नाम सामने आया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर सीबीआई ने टोटम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, इसके प्रमोटर और डायरेक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया। खबर है कि यूनियन बैंक सहित 8 संघीय बैंक से ऋण लिया गया था। इसे 30 जून 2012 को एनएपीए घोषित किया गया था। सीबीआई प्रमोटर और टोटम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक से पूछताछ कर रही है।

टोटम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर करीब 313 करोड़ रुपये के लोन की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। खबर के मुताबिक कुल 1394.43 करोड़ रुपए का लोन दिया गया था जिसमें से 313 करोड़ रुपए का लोन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की इंडस्ट्रियल फाइनेंस शाखा ने दिया था, यूनियन बैंक ने ही इस मामले में CBI में शिकायत दर्ज कराई थी, यह शिकायत टोटेम इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी और इसके प्रोमोटर और निदेशक टोटेमपुडी सालालिथ और टोटेमपुड़ी कविता के खिलाफ दर्ज कराई गई है। ।
बुधवार को ही स्टेट बैंक (SBI) में एक नए 814 करोड़ रुपए के घोटाले का पता चला था और गुरुवार को फिर से 1394.43 करोड़ रुपए के घोटाले से पर्दा उठा है। आपको बता दें कि टोटेम इंफ्रास्ट्रक्चर रोड कंस्ट्रक्शन का काम करती है। ऐसा आरोप है कि कंपनी ने लोन की रकम का दुरुपयोग किया।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications