इन 10 सवालों के इर्द-गिर्द हो सकती है रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ- सूत्र

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में शुक्रवार को सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला था। सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार ने सुशांत को मानसिक तौर पर परेशान किया और उनके बैंक अकाउंट से रुपए भी निकाले। सीबीआई ने रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से भी अलग कमरे में पूछताछ की।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Riya Chakraborty से CBI ने पूछे 10 सवाल ! | ED | वनइंडिया हिंदी
    ये हैं वो 10 सवाल

    ये हैं वो 10 सवाल

    एनडीटीवी की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ 10 सवालों के इर्द-गिर्द हो सकती है। ये 10 सवाल हैं:-

    1:- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में उन्हें किसने बताया? जिस समय उन्हें सुशांत की मौत के बारे में पता चला, वो कहां थीं?

    2:- सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद क्या वो उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर गईं? अगर नहीं तो क्यों? उन्होंने सुशांत का शव कब और कहां देखा?

    '8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर क्यों छोड़ा?'

    '8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर क्यों छोड़ा?'

    3:- उन्होंने 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर क्यों छोड़ा?

    4:- क्या उन्होंने किसी झगड़े के बाद सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ा था?

    5:- सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद, क्या 9 से 14 जून के बीच उनकी सुशांत से कोई बातचीत हुई? अगर हां, तो क्या बात हुई और अगर नहीं, तो क्यों नहीं?

    6:- क्या सुशांत सिंह राजपूत ने इस दौरान उनसे बातचीत करने की कोशिश की थी? क्या उन्होंने सुशांत के कॉल और मैसेज को अनदेखा किया? अगर हां, तो क्यों? उन्होंने सुशांत की फोन कॉल्स ब्लॉक क्यों की?

    'उन्होंने सीबीआई जांच की मांग क्यों की?'

    'उन्होंने सीबीआई जांच की मांग क्यों की?'

    7:- क्या सुशांत सिंह राजपूत ने उनके परिवार के किसी सदस्य से बात करने की कोशिश की? अगर हां, तो उनके बीच क्या बातचीत हुई?

    8:- सुशांत सिंह राजपूत की बीमारी से जुड़ी डिटेल, वो कौन सी दवाइयां ले रहे थे, डॉक्टर के बारे में डिटेल और मनोचिकित्सक के बारे में रिया से पूछा जा सकता है।

    9:- सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ उनके कैसे संबंध थे?

    10:- उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग क्यों की? क्या उन्हें इस मामले में कोई गड़बड़ी लगी थी?

    सुशांत की मौत का सच जानने में जुटी सीबीआई

    सुशांत की मौत का सच जानने में जुटी सीबीआई

    आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जानने के लिए सीबीआई की टीम पिछले गुरुवार से मुंबई में जुटी हुई है। सीबीआई अभी तक सुशांत सिंह के निजी स्टाफ नीरज, दिपेश सावंत, उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, बुधवार को रिया चक्रवर्ती ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए अपने और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई अहम बातों का खुलासा भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+