दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, गलत ढंग से नौकरी देने का है आरोप

नई दिल्ली: केजरवाल सरकार के पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबतें कम नहीं हो रहीं हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी में उनके आवास पर बुधवार सुबह छापेमारी की है। सत्येंद्र जैन पर गलत ढंग से नौकरी देने का आरोप है। सत्येंद्र जैन ने भी ट्वीट कर रेड की पुष्टि की है। सत्येंद्र जैन ने लिखा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में क्रिएटिव लोगों को नियुक्त करने के लिए सीबीआई ने मेरे घर पर रेड की है। वहीं इस मामले में सीबीआई ने केस भी दर्ज कर लिया है जिसके बाद राजधानी का सियासी पारा चढ़ने की पूरी उम्मीद है।

CBI conducted searches at Delhi Minister Satyendra Jain house in PWD hiring case

सत्येंद्र जैन के घर छापेमारी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा उस वक्त के चीफ इंजीनियर एसके श्रीवास्तव के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में PWD क्रिएटिव डिजायनर टीम की नियुक्ति में धांधली की जांच करेगी।

वहीं इसको लेकर मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट किया और कहा कि सत्येंद्र जैन के घर सुबह सुबह सीबीआई की रेड चल रही है। आरोप है कि उन्होंने स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक आदि के डिजाइन के लिए 'क्रिएटिव डिजायनर टीम' की सेवाएं लीं। पूर्व एलजी नजीब जंग ने ये मामला CBI को सौंपा था।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमनें अस्पतालों में लूट पर लगाम लगाई है लेकिन केंद्र को इससे दिक्कत है। तुरंत ये लोग सीबीआई भेज देते हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि रेड से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई को भेजा था और अब तो इसकी आदत हो गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

जबकि एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।उन्होंने प्रतिक्रिया दी है कि पीएम मोदी चाहते क्या हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+