CBI ने BJP पार्षद को किया गिरफ्तार, 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का लगा आरोप
नई दिल्ली। सेंट्रल ब्यूरो एजेंसी (CBI) की एक टीम ने बीजेपी के निगम पार्षद मनोज महलावत को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज महलावत दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से निगम पार्षद हैं। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने ये गिरफ्तारी घूस लेने के आरोप में की गई है। मनोज महलावत पर 10 लाख रुपए की घूस की मांग करने का आरोप लगा है और ये घूस की मांग निर्माण कार्य के संबंध में की गई थी। इसकी शिकायत सीबीआई के पास पहुंची तो सीबीआई ने एक्शन लिया।

रंगे हाथ पकड़े गए मनोज महलावत
जानकारी के मुताबिक, मनोज महलावत को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। सीबीआई की टीम सूचना के आधार पर उनके आवास पहुंची और उनके घर की तलाशी ली गई। अब मनोज मेहलावत को अदालत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि मनोज मेहलावत 2017 में वसंत कुंज से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications