रक्षा जासूसी केस से जुड़े कनाडा बेस्ड NRI के तार, CBI ने राहुल गंगल को किया गिरफ्तार
NRI Rahul Gangal CBI: केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने रक्षा जासूसी मामले में कनाडा बेस्ड एनआरआई राहुल गंगल को सोमवार को गिरफ्तार किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा का रहने वाला बिजनेसमैन राहुल गंगल जैसे ही दिल्ली पहुंचा उसे सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

राहुल गंगल को साल 2019 में कनाडा की नागरिकता मिली है। बताया जा रहा है कि वो डिफेंस की जासूसी कर रहा था।
सीबीआई के अनुसार गंगल ने डिफेंस डीलर के तौर पर काम किया है और वह जर्मनी स्थित कंसल्टेंसी फर्म, रोलैंड बर्जर से जुड़ा हुआ है।
सीबीआईअधिकारियों ने गिरफ्तारी की जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक जासूसी मामले में मई में एक पत्रकार और नौसेना के एक पूर्व कमांडर को भी गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications