'विदेशों को साझा की संवेदनशील रक्षा जानकारी', पत्रकार विवेक रघुवंशी पर CBI का आरोप
भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) की संवेदनशील जानकारी विदेशों से साथ साझा करने के मामले में स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी की भूमिका सवालों के घेरे में है।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक स्वतंत्र पत्रकार विवके रघुवंशी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामल दर्ज होने के बाद सीबीआई दिल्ली और जयपुर रघुवंशी के घर और करीबियों के ठिकानों मिलाकर कुल 12 स्थानों की तलाशी ले रही है। एफआइआर में सीबीआई ने विवेक पर डीआरडीओ से जुड़ी रक्षा जानकारी साझा करने के आरोप लगाए हैं।
डीआरडीओ से जुड़ा जानकारी साझा करने के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर मंगलवार को सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, "यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने (विवेक रघुवंशी) ने भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद के बारे में संवेदनशील विवरण एकत्र की और इसे शेयर की, जो देश की भविष्य रणनीतिक तैयारियों के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा की सूचनाओं की लीक करने की श्रेणी में आता है।"
अधिकारियों ने मंगलवार प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) और सेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी एकत्र करने और उसे विदेशों की खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीबीआई ने रघुवंशी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जासूसी) के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांज एजेंसी ने विवेक रघुवंशी के 12 ठिकानों पर तलाशी ली।
अधिकारियों ने कहा कि तलाशी के दौरान कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए और उन्हें कानूनी जांच के लिए भेजा गया। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने भारत और विदेशों में रघुवंशी के सहयोगियों को खोजने के लिए एक विस्तृत जांच शुरू की है। सीबीआई ने आरोप लगाया कि विवेक रघुवंशी भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद योजनाओं का विवरण भी एकत्र कर रहा था, जो देश की भविष्य की रणनीतिक तैयारियों से बेहद जुड़ी बेहद संवेदनशील जानकारी होती है।












Click it and Unblock the Notifications