दिल्ली के इस बड़े रेस्तरां में आबकारी का छापा, बिन कर चुकाए परोसी जा रही थी शराब
नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली में स्थित बो ताई रेस्टोरेंट के मालिक और एजीएम गगन राय अग्रवाल और जोरावर कालरा के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम 2009 के उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मु्ताबिक गगन राय को पकड़ भी लिया गया है। दरअसल आबकारी विभाग ने 6 और 7 सितंबर की मध्यरात्रि को महरौली के बो ताई रेस्तरां में छापा मारा था, जहां कथित रूप से बिना शुल्क भुगतान किए और सरकार कर चुकाए ही शराब परोसा जा रहा था।

जानकारीक के मु्ताबिक रेस्तरां में छापेमारी के बाद जब अधिकारियों ने शुल्क भुगतान और कर के बारे में जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि रेस्तरां का संचालन नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है। इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रेस्तरां के एजीएम गगन राय अग्रवाल और जोरावर कालरा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
आबकारी के अधिकारियों ने गगन राय अग्रवाल को तो पकड़ लिया है लेकिन रेस्तरां के एक और एजीएम जोरावर कालरा की खोजबीन की जा रही है। बता दें कि रेस्तरां के संचालन के लिए सबसे पहले तो लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। इसके बाद सरकार को कर भी चुकाना पड़ता है। लेकिन यह रेस्तरां ऐसे ही चल रहा था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि रेस्तरां के मालिक ने कम से कर नहीं चुकाया है।
यह भी पढ़ें- मसाज पार्लर के रजिस्टर में सामने आई नई हकीकत, दी जा रही थी 'गुप्त मसाज'












Click it and Unblock the Notifications