Indore: कैलाश विजयवर्गीय और शंकर ललवानी समेत 350 बीजेपी नेताओं पर दर्ज हुआ केस
Recommended Video
इंदौर। बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है, जहां भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर ललवानी, विधायक रमेश मेंदोला और नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा सहित करीब 350 भाजपाईयों के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज किया गया है, इन सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने ने संभागायुक्त निवास पर बिना अनुमति के धरना दियाm अधिकारियों को धमकाया और धारा 144 का उल्लंघन किया, इसलिए संयोगिता गंज थाने में इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अगुवाई में भाजपा नेताओं ने दो दिन पहले बिना अनुमति भाजपाइयों द्वारा रेसीडेंसी क्षेत्र में कमिश्नर के बंगले के सामने धरना दिया था, इंदौर के एसडीएम और तहसीलदार ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, शिकायत में कहा गया है कि बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और सांसद शंकर ललवानी समेत सैकड़ों बीजेपी नेताओं ने धारा 144 का उल्लंघन किया है और कानून तोड़ा है।
बीजेपी नेताओं ने साधा कांग्रेस पर निशाना
जबकि बीजेपी नेताओं का इस बारे में कहना है कि कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के निर्देश के बाद ही कैलाश विजयवर्गीय पर यह कार्रवाई की गई है, हमने कोई कानून नहीं तोड़ा, हालांकि इसको लेकर इंदौर के पुलिस अधिकारी और कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications