Pahalgam Attack: कर्नाटक BJP आईटी सेल के खिलाफ FIR दर्ज, राहुल गांधी को लेकर किया है पोस्ट
Pahalgam Attack Rahul Gandhi News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जोड़ने वाले पोस्ट पर कर्नाटक BJP आईटी सेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बीजेपी आईटी सेल की मुश्किल उस वक्त बढ़ी, जब राहुल गांधी की विदेश यात्रा को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ने वाला एक सोशल मीडिया पोस्ट किया।

BJP IT सेल के खिलाफ एफआईआर
जिसके बाद बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भाजपा आईटी सेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कर्नाटक भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि, "हर बार जब राहुल गांधी देश छोड़ते हैं, तो घर पर कुछ भयावह होता है।" इसके साथ #PahalgamTerroristAttack और #Hindus जैसे हैशटैग भी थे, जिसकी कांग्रेस पार्टी ने तीखी आलोचना की।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख सीएम धनंजय ने शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने भाजपा आईटी सेल पर राहुल गांधी को बदनाम करने के इरादे से झूठ फैलाने और अपमानजनक सामग्री फैलाने का आरोप लगाया है।
इन धाराओं में केस दर्ज
धनंजय ने यह भी आरोप लगाया कि यह भाजपा द्वारा घटना से जनता का ध्यान हटाने और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने में अपनी 'विफलता' से ध्यान हटाने का प्रयास है। शिकायत के आधार पर, हाई ग्राउंड्स पुलिस ने समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications