CarryMinati: फेमस यूट्यूबर अजय नागर करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म में आएंगे नजर

नई दिल्ली। Carryminati in Bollywood: भारत के मशहूर और चर्चित यूट्यूबर कैरी मिनाटी (YouTube CarryMinati) उर्फ अजय नागर (Ajay Nagar) अब बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कैरी मिनाटी फिल्म मेडे (MayDay) में एक स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। कैरी मिनाटी के बॉलीवुड (Bollywood) में एंट्री की खबरों से जहां सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है वहीं, कुछ लोगों आभी भी इस पर यकीन करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि बॉलीवुड में आने की पुष्टि खुद अजय नागर ने ही की है।

बॉलीवुड में कैरी मिनाटी उर्फ अजर नागर का डेब्यू

बॉलीवुड में कैरी मिनाटी उर्फ अजर नागर का डेब्यू

बता दें कि इंटरनेट की दुनिया में कैरी मिनाटी के नाम से मशहूर अजय नागर कुछ महीने पहले यूट्यूब बनाम टिक टॉक (Youtube vs tiktok) विवाद पर वीडियो बनाने के बाद काफी सुर्खियों में आए थे। कैरी मिनाटी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके यूट्यूब चैनल (CarryMinati Channel) पर 20 मिलियन (2 करोड़) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने एक इंटरव्यू में कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर ने बताया कि फिल्म के लिए उनके बिजनेस हेड दीपक चार को कुमार मंगत पाठक (Kumar Mangat Pathak) की ओर से कॉल आया था।

अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी से आया था कॉल

अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी से आया था कॉल

अजय नागर ने कहा, अभिनेता अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी से जुडे़ कुमार मंगत पाठक ने मेरे बिजनेस हेड दीपर चार को कॉल किया था। इसका मतलब है कि मैं जल्द ही उनके साथ एक फिल्म में नजर आने वाला हूं। अपने दूसरे इंटरव्यू में अजय नागर ने बताया कि उन्हें इससे पहले भी कई बार फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया। MayDay फिल्म के लिए हां करने की एक खास वजह है।

कैरी मिनाटी का किरदार निभाएंगे अजय नागर

कैरी मिनाटी का किरदार निभाएंगे अजय नागर

अजय नागर ने कहा, 'फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। मैं बेसब्री से इस ब्रांड-न्यू एडवेंचर का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। इस फिल्म के लिए तैयार होने की खास वजह ये हैं कि मुझे फिल्म में कैरी मिनाटी का ही रोल करना है।' मतलब इस फिल्म में अजय नागर अपने रियल लाइफ को ही जीएंगे। फिल्म MayDay में अजय नागर कैरी मिनाटी के ही रोल में नजर आएंगे।

फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

अजय नागर ने आगे कहा, मुझे याद है कि बचपन में मेरे माता-पिता सोचते थे कि मैं बड़ा होकर एक अभिनेता ह बनूंगा। आप देख सकते हैं कि एक्टिंग कुछ इस तरह है जैसे मुझे स्वाभाविक रूप से संगीत आता है। इसलिए वास्तव में यह मेरे लिए कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बता दें कि फिल्म MayDay में अजय नागर (कैरी मिनाटी) के अलावा रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर और आकांक्षा सिंह नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: हैक हुआ यूट्यूबर Carryminati का YouTube अकाउंट, हैकर्स ने लोगों से दान में मांगे बिटक्वॉइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+