दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर फिर दर्दनाक हादसा, कार सवार एक युवक की मौत, 3 घायल
नई दिल्ली। गुरुवार सुबह दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक सड़क दुर्घटना में 23 साल से शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार के डिवाइडर के टकरा जाने से ये दुर्घटना हुई। दरअसल आशीष, ऋषभ, यश और विशाल नाम के चार दोस्त कार से सिग्नेचर ब्रिज पर घूमने निकले थे। इतने में ड्राइव कर रहे आशीष ने कार का नियंत्रण खो दिया जिससे कार डिवाइडर में जा टकराई और ये गंभीर हादसा हो गया। आशीष की हालत सबसे अधिक खराब थी। उसे आनन फानन में सिविल लाइंस के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं विशाल की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा ऋषभ और यश को मामूली चोट आई है।

आशीष के पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया है। जरूरी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बीते 17 अप्रैल को सिग्नेचर ब्रिज पर ही एक खतरनाक हादसा हुआ था जिसमें ब्रिज का एक तार युवक के आर-पार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को युवक की बॉडी दो डिवाइडर के बीच पड़ी मिली।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज का तार बाइक सवार के सीने में घुसा, मौत, दो डिवाइडर के बीच पड़ी मिली लाश
17 अप्रैल को रात आई तेज आंधी से ब्रिज का तार टूटकर युवक के सीने के आर-पार हो गया था। उनकी पहचान प्रणव मिश्रा (25) के रूप में हुई थी। जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। प्रणव वजीराबाद से अपने घर लौट रहा था।उमाकांत मिश्रा, मां, पत्नी, एक भाई और दो बहने हैं।
यह भी पढें- जानिए पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications