कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली, 03 जुलाई। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को एनडीए उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर चर्चा चल रही है। भाजपा के नेता ने बताया कि उपराष्ट्रपति पद के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिसमे कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नाम पर भी चर्चा चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और संसदीय बोर्ड ही अंतिम मुहर लगाएगा।

amarinder sinhg

Recommended Video

    Vice President Election 2022: क्या Amarinder Singh बनेंगे उपराष्ट्रपति ? | वनइंडिया हिंदी |*Politics

    बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऑपरेशन के लिए फिलहाल लंदन में हैं। हालांकि उनके एक करीबी का कहना है कि इस बाबत अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है ना ही उन्हें इस तरह का ऐसा कोई प्रस्ताव मिला है कि उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। इसके अलावा इस बात की भी चर्चा हो रही है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को भी दूसरा कार्यकाल दिया जा सकता है। लेकिन अभी तक इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

    गौर करने वाली बात है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था, उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने हाल ही में भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। यह बात तय है कि एनडीए उम्मीदवार को ही उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत मिलेगी क्योंकि लोकसभा में भाजपा के प्रचंड बहुमत है, जबकि राज्यसभा में पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 90 सांसद हैं। पिछले चुनाव की बात करें तो 2017 में विपक्ष ने गोपालकृष्ण गांधी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे, उन्हें सिर्फ 244 वोट मिले थे, जबकि वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले थे। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 6 अगस्त को होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+