मालदीव में वेकेशन मना रहीं करीना कपूर के बैग की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मालदीव रवाना होने से पहले तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान करीना व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आईं, करीना का लुक काफी कूल था लेकिन सबका ध्यान उनसे ज्यादा उनके सिंपल से लेकिन सुंदर बैग की ओर चला गया, जिस पर कि MRS लिखा हुआ है।

MRS.... का बैग काफी कूल लगा

अब जाहिर है हिंदी सिनेमा की सबसे सेक्सी हसीनाओं में से एक करीना कपूर के हाथ में इस नाम का बैग हो तो लोगों की उत्सुकता बढ़ेगी ही, लोगों ने इसके बारे में रिसर्च करना शुरू कर दिया और काफी शोध के बाद लोगों को kayu.com नाम की वेबसाइट पर पता चला, जिसने इस बैग की कीमत 175 डॉलर यानी 12 हजार रुपए बताई।

करीना पिंक बिकनी में... सोशल मीडिया पर मचा तहलका

गौरतलब है कि करीना-सैफ के साथ सोहा अली खान और हसबैंड कुणाल खेमू भी बेटी इनाया के साथ मालदीव गए हैं। करीना ने अपनी पूल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करीना पिंक बिकनी में हैं, हालांकि उनकी नंद सोहा भी बिकनी में ही हैं लेकिन चर्चा करीना के ही लुक की हो रही है।

करीना कपूर और सैफ अली की तस्वीर

इसके अलावा करीना कपूर और सैफ अली की भी एक तस्वीर सोहा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट की है, दोनों ही हॉट कपल लग रहे हैं लेकिन करीना का ये बिंदासपन कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है और इसी वजह से कुछ लोगों ने करीना के लिए काफी खराब कमेंट भी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+