इस फोटो में कितने टाइगर?, बॉलीवुड का शहंशाह भी खोज रहा है जवाब
नई दिल्ली। एक सवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका जवाब आम से लेकर खास लोग खोज रहे हैं, अब तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी खोज रहे हैं, दरअसल एक ट्विटर यूजर ने टाइगर की फोटो शेयर कर लोगों से सवाल पूछते हुए कहा, क्या आप बता सकते हैं इस फोटो में कितने टाइगर हैं, मालूम हो कि इस फोटो को isharmaneer ने शेयर किया था और लिखा था कि इस फोटो में मुझे 4 टाइगर दिखाई दे रहे हैं, दो टाइगर और दो टाइगर के बच्चे लेकिन जैसे ही आप इस तस्वीर को थोड़ा ध्यान से देखेंगे कि तो आपको इसमें बहुत सारे टाइगर दिखाई देंगे।

अमिताभ बच्चन ने कहा-तस्वीर में 11 टाइगर
यह सवाल ट्विटर पर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया , खास बात ये है कि इस सवाल का जवाब अमिताभ बच्चन भी खोजने में लगे हैं, उन्होंने कहा कि इस फोटो में 11 टाइगर हैं तो वहीं दीया मिर्जा ने बिग बी के सवाल का जवाब देते हुए फोटो में 16 टाइगर बताया,अब तक इस पोस्ट को 3,500 से अधिक 'लाइक्स मिल चुके हैं।
मदद को आगे आए अमिताभ बच्चन
मालूम हो कि सदी के महानायक ऑल इंडिया फिल्म एम्पलाई कंफेडेरशन से जुड़े दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के एक लाख परिवारों को महीने भर का राशन दे रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 2000 खाने के पैकेट्स लंच और डिनर के लिए शहर की अलग-अलग जगहों पर हर रोज बांटे जा रहे हैं। 3000 बड़े बैग्स को पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। इससे लगभग 12000 लोगों का पेट भरेगा।
'फूड पैकेट्स को बांटना आसान नहीं'
अमिताभ ने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं इन फूड पैकेट्स को बांटना बहुत मुश्किल है लेकिन पुलिस वालों और volunteers की वजह से ये संभव हो पा रहा है। बच्चन ने यह भी बताया है कि ये फूड पैकेट्स कहां-कहां बांटे जा रहे हैं, उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि हाजी अली दरगाह, माहिम दरगाह, बाबुलनाथ मंदिर, बांद्रा के स्लम और उत्तरी मुंबई के कुछ और स्लमों में रहने वाले लोगों की मदद की जा रही है।
अब तक कुल 718 मौतें हुई हैं...
गौरतलब है कि पूरा विश्व इस वक्त कोरोना संकट से लड़ रहा है, भारत की भी कोविड 19 से लगातार जंग जारी है, ताजा अपडेट की बात करे तो देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 23,077 हो गई है। इसमें 17610 सक्रिय मामले हैं, और कुल 718 मौतें हुई हैं, देश में 3 मई तक लॉकडाउन हैं।












Click it and Unblock the Notifications