सोशल मीडिया के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं कम उम्र की लड़कियां
जम्मू। सोशल मीडिया ने जितनी तेजी से लोगों को जोड़ने और करीब लाने का काम किया है, अपराधों की वजह भी बना है। जम्मू सिटी में रविवार को पुलिस ने इंटरनेट पर मौजूद कुछ वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 20 लोगों को हिरासत में लिया है।

एसएसपी सुनील गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर एस्कॉर्ट सर्विस और कॉल गर्ल्स को लेकर विज्ञापन पोस्ट किए गए थे। यह काम कुछ स्थानीय लोगों ने कियाथा और कुछ विज्ञापनों में मोबाइल नंबर भी दे रखे थे।
विज्ञापनों से मिले नंबर पर हुई कार्रवाई
एसएसपी ने बताया, 'जांच पड़ताल के बाद हमने कार्रवाई की और नंबरों के आधार पर जो लोग ट्रेस हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, उन्होंने पूछताछ में और खुलासे किए जिसके बाद हमें बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार का पता चला।'
कम उम्र की लड़कियां भी पकड़ी गईं
गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया। एसएसपी ने कहा, 'अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे और भी छापेमारी जारी रहेगी।' उन्होंने कहा कि छापेमारी में कम उम्र की कई लड़कियां भी पकड़ी गई हैं।
हाई प्रोफाइल लोगों का हाथ होने की आशंका
पुलिस ने आशंका जताई है कि सेक्स रैकेट का ये नेटवर्क कई जिलों और पड़ोसी राज्यों में फैला है। इसमें हाई प्रोफाइल लोगों का हाथ भी बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की तहकीकात जारी है।












Click it and Unblock the Notifications