CAIT ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की मांग
नई दिल्ली।अखिल भारतीय व्यापारी संघ (CAIT) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर देश का आधिकारिक नाम इंडिया से बदलकर भारत करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि, देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने पर लोगों में राष्ट्रवाद की भावना में इजाफा होगा और देश के प्रति उनकी भावनाएं मजबूत होंगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में भी इसी तरह की एक याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था।

CAIT के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि, हम देश के, करोड़ व्यापारियों की ओर से, देश के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए आपके विशाल प्रयासों की सराहना करते हैं। हमें यकीन है कि आपके नेतृत्व में, देश न केवल अपनी भौगोलिक सीमाओं के भीतर मजबूत होगा, बल्कि दुनिया भर में एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरेगा। पत्र में आगे देश का नाम इंडिया से भारत करने का आग्रह किया गया है।
खंडेलवाल ने बताया कि, सीएआईटी ने उनसे आग्रह किया कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाए। क्योंकि इंडिया का नाम भारत उच्च परंपरा, संस्कृति और गौरव को दर्शाता है। इससे राष्ट्रवाद की भावना मजबूत और विकसित होगी। पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 (i) का भी उल्लेख है और तर्क दिया गया है कि इस तरह के बदलाव के लिए संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 (i) में कहा गया है कि, इंडिया जो कि भारत राज्यों का संघ है। यही नहीं संविधान निर्माताओं की भावना और मंशा में देश का नाम भारत ही दृष्टि होता है। लेटर में कहा गया है कि, इस आर्टिकल में इंडिया और भारत दोनों नामों का उपयोग किया गया है। इसलिए, संविधान में संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं है और इंडिया शब्द को भारत के साथ प्रतिस्थापित किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक कानूनों के तहत एक आवश्यक अधिसूचना जारी करके कहा गया है कि इंडिया शब्द भारत शब्द के साथ प्रतिस्थापित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications