मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार: 15 नेताओं ने कैबिनेट, 28 ने ली राज्यमंत्री की शपथ
नई दिल्ली, 7 जुलाई: केंद्रीय कैबिनेट का आज विस्तार किया गया है। पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 43 नए सदस्यों को शामिल किया है। इन 43 नए मंत्रियों में से 15 ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वहीं 28 को राज्यमंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री बनने वालों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर के नाम हैं। वहीं राज्यमंत्री बनने वालों की बात करें तो इनमें मीनाक्षी लेखी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल के नाम हैं।

ये 15 बने कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री बनने वालों में नारायण तातु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपला, जी. किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर हैं।
इन 28 नेताओं ने ली है राज्यमंत्री की शपथ
जिन 28 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया है। उनके नाम हैं- पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम जरदोशी, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए. नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवुसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिकी, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराडी, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर डॉ. मुंजापारा महेंद्र, जॉन बारला, एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक।
इन 12 मंत्रियों के हुए हैं इस्तीफे
मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले 12 मंत्रियों ने आज इस्तीफा दिया है। इसमें कई सीनियर मंत्री भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications