शत्रुघ्न को हराकर पहली बार चुनाव जीते रविशंकर प्रसाद ने हिन्दी में ली शपथ
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में अपने दूसरे कार्यकाल के तौर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के बाद बीजेपी के कई नेता और एनडीए की सहयोगी पार्टी के नेता मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने भी शपथ ली। रविशंकर प्रसाद ने हिंदी में शपथ ली। वो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे।

नरेंद्र मोदी के पीएम पद की शपथ लेने के बाद रविशंकर प्रसाद के अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्तार अब्बास नकवी और प्रकाश जावड़ेकर ने भी शपथ ली। रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को हराया। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस के टिकट पर उनके खिलाफ लड़ रहे थे। इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। रविशंकर प्रसाद ने उन्हें दो लाख 83 हजार मतों से हराया। वो इससे पहले दो बार इस सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते थे। रविशंकर प्रसाद को इस बार भी अहम मंत्रालय मिलने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications