कैब के भीतर बैठी थी महिला यात्री, ड्राइवर करने लगा हस्तमैथुन, गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर से कैब के भीतर शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि कैब ड्राइवर गाड़ी चलाते समय हस्तमैथुन कर रहा था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला के आरोप के बाद ड्राइवर के लाइसेंस की जांच की गई, जोकि बाद में फर्जी निकला। यह घटना 15 अप्रैल की है। जांच में पाया गया कि ड्राइवर का लाइसेंस भी फर्जी है। कैब के भीतर इस तरह की यह पहली शर्मनाक घटना नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे महिला यात्रियों के साथ अभद्रता, यौन शोषण का मामला सामने आ चुका है।













Click it and Unblock the Notifications